कान की दवा क्या है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:55

कान दर्द में राहत के लिए आजमाएं ये 4 बेहतरीन घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

कान में दर्द होना एक आम समस्या है। इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। जैसे कान के भीतर गंदगी जमा होना, सूजन या संक्रमण की समस्या भी दर्द का कारण हो सकता है।

कान का दर्द अगर बढ़ जाए तो ये असहनीय पीड़ा में बदल जाता है। कभी-कभी कान में दर्द होने की वजह से ठीक से सुनाई नहीं देता है। कुछ लोगों के कान से तरल पदार्थ भी निकलता है। कान दर्द की वजह से रुक-रुक कर सुनाई देना, बुखार आना, सोने में दिक्कत, कान में खिंचाव, चिड़चिड़ापन, सिर दर्द और भूख में कमी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। कई बार दांत में दर्द होने की वजह से भी कान में दर्द हो सकता है। अचानक कान में दर्द होने पर कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से राहत पाई जा सकती है। लेकिन, ध्यान रखें कि कान में दर्द अधिक होने पर या ज्यादा दिन रहने पर डॉक्टर को दिखाएं।
कब्ज की समस्या में राहत पाने के लिए करें गुड़ और चना का सेवन, जानें ये 5 लाभ
कान के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे
औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी रस

तुलसी को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। तुलसी के रस को कान में डालने से कान के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। आपको तुलसी की ताजा पत्तियों का रस निकाल के 1-2 बूंद कान में डालने से 2-3 दिन में राहत मिल सकती है।
प्याज का रस
कान के दर्द से राहत दिलाने का काम कर सकता है प्याज। आपको एक चम्मच प्याज का रस हल्का गुनगुना करना है और इसकी 2-3 बूंद कान में डालना है इसे दिन में 2-3 बार करें। इससे कान के दर्द में आराम मिल सकता है।
लहसुन और तेल

लहसुन की 5-6 कली मीठे तेल में डालकर पका लें। फिर हल्का गुनगुना होने के बाद इस तेल को कान में 2-3 बूंद डाल लें। इससे कान में होने वाले दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
किडनी की बीमारियों को दूर रखने में कारगर हैं ये योगासन, स्वामी रामदेव से जानें कैसा होना चाहिए खानपान?
पिपरमेंट

कान में दर्द होने पर पिपरमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पिपरमेंट की ताजी पत्तियों के रस को निकाल कर 1-2 बूंद कान में डालें, इससे आपको जल्द आराम मिल सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info